Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    July 23, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    July 23, 2026

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    • शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज
    • उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खुलासा: दोस्त के साथ मिलकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लाश को बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंका

    खुलासा: दोस्त के साथ मिलकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लाश को बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंका

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 7, 2024 अपराध No Comments4 Mins Read

    KHABARWAAD BALOD. चंद पैसों के विवाद में इंसान किस तरह से इंसान के खून का प्यासा बन जाता है इसकी बानगी जिले के ग्राम रमतरा में देखने को मिली। दरअसल, बीते शनिवार की रात ग्राम तितुरगहन के पास एक बोरी में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी, बालोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने अपने दोस्त और मृतिका के प्रेमी के साथ मिलकर की थी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    बता दें कि शनिवार को देर रात अज्ञात महिला की लाश बोरी में बंद ग्राम तितुरगहन सड़क किनारे बरामद हुई थी। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। इस दौरान मृतक महिला की शिनाख्त भेश्वरी उर्फ छोटी साहू के रूप में हुई, जो की थाना सनौद के अंतर्गत आने वाले ग्राम रमतरा में रहती थी। पुलिस ने बताया कि मृतिका उसके पति ख़िलावन साहू की दूसरी पत्नी थी। दोनों की शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा उसके बाद दो पत्नियां होने से दोनों में आपस मे आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर आरोपी पति ने अपने दोस्त डिसूराम के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

    Read Also-  चरित्र शंका के चलते गयी एक और महिला की जान, पति ने डंडे से पीटकर उतरा मौत के घाट

    शराब पिलाकर की हत्या
    डिसूराम ने योजना के अनुसार मृतिका को फोन कर धमतरी बुलाया और दोपहिया में बिठाकर अपने गांव रामपुर ले गया। जहां उसने खेत मे मृतिका के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद नशे की हालत में उसका मुंह और नाक दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद वह सबूत छिपाने मृतिका की लाश को लेकर बोरी में भरकर ठिकाने लगाने रमतरा ला रहा था, इस दौरान भीड़ के बीच से गुजरते वक्त वह डर गया और पकड़े जाने के डर से लाश को सड़क किनारे फेंककर अपने घर निकल गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल और कई सीसीटीवी कैमरे की जांच की, इस दौरान उन्हें आरोपी का क्लू मिला। जिसके बाद उन्होंने जब डिसूराम से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    पति ने हत्या के पहले पत्नी का कराया था बीमा
    इस पूरे हत्याकांड में जो सबसे हैरान कर देने वाली बात है कि मृतिका की हत्या से पहले दोनों ने पैसों के लालच में उसका 3 लाख का बीमा करवाया था। ताकि बीमा की राशि मिलने पर आपस में बांट सकें।

    Read Also- विधायक कार्यालय की छत से आयी आपत्तिजनक तस्वीर… वीडियो वायरल

    आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
    गौरतलब है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुके है। पत्नी की हत्या का आरोपी ख़िलावन साहू इससे पहले अपनी बुआ की हत्या के मामले में जेल गया था। उसने साल 2002 में उसकी हत्या की थी और 2009 में सेंट्रल जेल से छुटा था। आरोपी का दोस्त डिसूराम भी सेंट्रल जेल में था। साल 2000 में डिसूराम ने अपने एक दोस्त की पत्नी और उसके मासूम बच्चे को मौत के घाट उतारकर, उसे टुकड़ो में काटकर नल के पाइप में डाल दिया था।

    जेल में सजा काटने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। जेल से छूटने के बाद दोनों का एक दूसरे के घर मे आना-जाना था। इसी बीच मृतिका और डिसूराम एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए। जब दोनों के बीच बातचीत की खबर खिलावन को लगी तो उसने डिसूराम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और भेश्वरी को मौत के घात उतार दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balod crime balod crime news balod crime news cg balod latest news balod latest today news balod news balod news aaj ka balod news cg balod news hindi me balod news in hindi balod news today balod news today in hindi balod today news baloda bazar crime news breaking news cg balod news today cg news balod jila chhattisgarh crime news chhattisgarh news crime news crime news balod latest news madhya pradesh news raipur crime news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.