Khabarwaad bilaspur: सिम्स के आर्थोपेडिक ओपीडी में डाक्टर व मरीज दंपत्ति के बीच इलाज को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई पर आ गई। इस दौरान तीन डाक्टर इलाज कराने पहुंचे दंपत्ति से भीड़ गए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान ओपीडी में आधे घंटे तक हंगामा होता रहा और ओपीडी में इलाज का कार्य भी ठप पड़ गया। मामले में मरीज दंपत्ति का कहना है कि इलाज करने में कोताही बरती जा रहा थी, जिसका विरोध करने पर चिकित्सक उग्र हो गए और हमारे साथ मारपीट की घटना करने लगे। मरीज दंपत्ति ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से करते हुए डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Read also: डैम में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
दरअसल सिम्स मे नेहा मरावी और उनके पति विजय मरावी ने डॉक्टर तरुण सिंह ठाकुर, दीपक जांगड़े और सागर कुमार के पास इलाज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनसे डॉक्टर ने शुगर के संबंध में पूछा तो मरीज ने बताया कि उन्हें शुगर है। जिसके बाद डॉक्टर ने शुगर कंट्रोल करने के बाद इलाज करने की बात कही, तो मरीज ने कम से कम एक्सरे कराने की बात कही।
Read also: गर्मियों में रोज खाएं फाइबर से भरपूर ये 4 फूड, पेट रहेगा दुरुस्त और वजन भी रहेगा कंट्रोल
मरीज का आरोप है कि, डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जिसके बाद सिम्स में कुछ समय के लिए गहमा गहमी की स्थिति रही। वही सिम्स प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पीड़ित मरीज भी शांत होकर वापस लौटे..




