कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छतौना गांव में रिश्तेदार के यहां से भोजन कर लौट रहे दंपति के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर जंगल में पत्नी रातबाई की डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
CGPSC की मुख्य परीक्षा दो पालियों में 26 से 29 जून तक होंगी आयोजित
हत्या के बाद वह मौके से फरार होकर घर के पीछे जंगल में छिप गया। सोमवार सुबह गांव वालों ने जंगल में खून से सनी महिला की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे।
भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सश्रम कारावास की सजा
संदेह के आधार पर पुलिस ने पंचराम को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने पंचराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




