Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

    पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

    सुमित जालान. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीटोला में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति कुंवर सिंह को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एकता अग्रवाल की अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए यह सजा दी है।

    मामला 15 अक्टूबर 2023 की रात 12 से 1 बजे के बीच का है। आरोपी कुंवर सिंह ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपनी पत्नी केवलवती की लकड़ी के डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी थी। बताया गया कि पिटाई के दौरान मृतका ने भागकर जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन अगले दिन उसका शव खेत में बरामद हुआ।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष: पलारी में 17 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प, 218 पदों पर भर्ती 

    सूचना मिलने पर थाना गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में मृतका के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें पाई गईं तथा घटनास्थल से खून के निशान भी मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 431/23 दर्ज कर हत्या का मामला न्यायालय में पेश किया। मुकदमे के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की, जबकि आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने बचाव प्रस्तुत किया। अदालत ने गवाहों के बयान, साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।

    न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि प्रस्तुत साक्ष्यों और परिस्थितियों से यह स्पष्ट है कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी पत्नी की हत्या की है। अदालत ने उसे आजीवन कारावास और 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर आरोपी को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg chhattisgarh news CGNewsUpdate chhattisgarh news aaj ka
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.