IED Blast in Sukma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नए कैंप रायगुड़ा के पास एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुए जवानों को नक्सलियों ने रविवार को निशाना बनाया। नक्सलियों ने तुमालपाड और रायगुडेम के बीच सड़क किनारे आईईडी ब्लास्ट किया, जिसके परिणामस्वरूप डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) का एक जवान घायल हो गया।
Read Also- मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों में से 6 नक्सलाइट की हुई पहचान, इन पर था 21 लाख का इनाम
IED Blast in Sukma: घायल जवान की पहचान पोड़ियाम विनोद के रूप में हुई है, जो डीआरजी के आरक्षक के पद पर तैनात हैं। धमाके में गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और वह अब खतरे से बाहर हैं।
Read Also- दिनदहाड़े बीच-बाजार में घुस आया भालू, युवक पर किया हमला
IED Blast in Sukma: जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नवीन स्थापित कैंप रायगुड़ा से डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान, लगभग 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से जवान पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।




