बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यापारी ने अपने कर्मचारी को चोरी कबूल करवाने के नाम पर बेरहमी से पीटा। वीडियो में दिखाई दे रही बर्बरता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
व्यापारी कर्मचारी को जमीन पर गिराकर पैर तले दबाए हुए दिखाई दे रहा है। व्यापारी लगातार उस पर चोरी कबूल करने का दबाव बना रहा है। वीडियो में एक से अधिक लोग मौजूद हैं, जो कर्मचारी को लगातार मारपीट करते दिखाई देते हैं। यह पूरा कृत्य योजनाबद्ध और क्रूर प्रतीत होता है, जिसने लोगों के मन में गुस्सा और हैरानी दोनों पैदा कर दिए हैं।
पुलिस जांच में जुटी
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान व कार्रवाई को लेकर जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सत्यता की पुष्टि के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




