Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs AUS : टीम इंडिया की करारी हार, एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

    IND vs AUS : टीम इंडिया की करारी हार, एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 8, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एड‍िलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने मैच के तीसरे दिन (8 दिसंबर) के पहले सेशन में आसानी से हासिल कर लिया. नाथन मैकस्वीनी 10 और उस्मान ख्वाजा 9 रन पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.

    भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी शर्मनाक प्रदर्शन किया. इसके चलते भारत दूसरी पारी में 175 रन ही बना सका. बता दें कि भारतीय टीम इस प‍िंंक बॉल टेस्ट में अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ढेर हो गई थी. वहीं मेजबान टीम ऑस्ट्रेल‍िया अपनी पहली इनिंग्स में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की लीड म‍िली, जो भारतीय टीम पर भारी पड़ी. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रनों के स्कोर पर ही केएल राहुल (7) का विकेट गंवा दिया. राहुल को पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चलते बने. विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए और बोलैंड की बॉल पर विकेटकीपर कैरी को कैच दे बैठे. कोहली ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए.

    नीतीश रेड्डी ने जरूर कुछ तूफानी शॉट्स लगाए, लेकिन वो भी कमिंस का शिकार बन गए. नीतीश ने भारत के लिए दूसरी पारी में भी सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जिसमें छह चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. मोहम्मद सिराज (7) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, जिन्हें स्कॉट बोलैंड ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. जबकि स्कॉट बोलैंड को तीन सफलता हासिल हुई. वहीं मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khabar khas aaaj ki news aj ki khabar IND vs AUS 2nd Test india news sports news taja news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.