IND vs BAN 3rd T20: भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। सीरीज पहले ही जीत लेने की वजह से टीम इंडिया आज कुछ एक्सपेरिमेंट्स कर सकती है। शुरुआती दो टी-20 में हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला, दोनों आज प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।
मैच डिटेल्स भारत vs बांग्लादेश तीसरा टी-20
कब: 12 अक्टूबर 2024
कहां: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
टॉस: 6:30 PM
मैच: 7:00 PM
Read Also- Mohammed Siraj को तेलंगाना सरकार ने दी नौकरी, अब DSP बनकर करेंगे देश की सेवा
महमूदुल्लाह का टी-20 से संन्यास
IND vs BAN 3rd T20: बांग्लादेश बैटर महमूदुल्लाह का आज आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। 38 साल के महमूदुल्लाह ने दूसरे मैच से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था। 38 साल के महमूदुल्लाह ने 2021 में ही टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह वनडे खेलना जारी रखेंगे।
भारत को अब तक केवल 1 टी-20 मैच में हरा सका है बांग्लादेश
IND vs BAN 3rd T20: भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 16 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज एक में बांग्लादेश को जीत मिली। बांग्लादेश को यह जीत 2019 में दिल्ली के मैदान पर मिली थी।
Read Also- राफेल नडाल ने टेनिस से रिटायरमेंट का किया ऐलान, कहा- अगले महीने डेविस कप में आखिरी बार खेलूँगा
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव/हर्षित राणा।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हसन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, तौहिद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और तंजिम हसन साकिब।




