Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम

    September 12, 2026

    ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके

    September 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम
    • ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
    • धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार
    • एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां
    • भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Mohammed Siraj को तेलंगाना सरकार ने दी नौकरी, अब DSP बनकर करेंगे देश की सेवा

    Mohammed Siraj को तेलंगाना सरकार ने दी नौकरी, अब DSP बनकर करेंगे देश की सेवा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 12, 2024 खेल No Comments3 Mins Read
    Mohammed Siraj
    Mohammed Siraj

    Mohammed Siraj: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सिराज को तेलंगाना पुलिस विभाग का डीएसपी बनाया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। हालांकि, तेलंगाना पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    हालांकि, बता दें कि सिराज से पहले कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जो पुलिस महकमे में काम कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा, दीप्ती शर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरभजन सिंह भी शामिल हैं। हरभजन सिंह अब राज्यसभा सांसद हैं ऐसे में वो इस पद पर कार्यरत नहीं हैं। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर भारतीय वायुसेना (IAF) के मानद ग्रुप कैप्टन का पद मिला था।

    पुलिस उपाधीक्षक का संभाला पदभार
    Mohammed Siraj:  गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना के पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसको लेकर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस साल जुलाई में तेलंगाना सरकार ने क्रिकेटर के साथ-साथ दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन को भी ग्रुप-1 नौकरियों की घोषणा की थी। राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने इन नियुक्तियों के लिए सार्वजनिक सेवाओं में नियुक्तियों का विनियमन और स्टाफ पैटर्न और वेतन संरचना का युक्तिकरण, अधिनियम 1994 में संशोधन किया था।

    Read Also-  Team India में हो सकता है बदलाव, 3 प्लेयरों की एंट्री की संभावना, गंभीर का चहेता कर सकता है डेब्यू

    तेलंगाना सरकार ने नौकरी देने का किया था वादा
    Mohammed Siraj:  बता दें कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जून में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मोहम्मद सिराज को नौकरी देने की घोषणा की। सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तेलंगाना राज्य के एकमात्र खिलाड़ी थी। इससे पहले सिराज ने पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के लिए अपना जलवा बिखेरा था। एशिया कप के फाइनल में सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट चटकाए थे। सिराज ने 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था।

    Read Also-  इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का गोल्‍डन चांस, 12वीं पास करें आवेदन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में आएंगे नजर
    मालूम हो कि सिराज ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के आखिरी टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें टी20I सीरीज के लिए आराम दिया गया। इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने 4 विकेट लिए थे और भारत ने बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। सिराज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cricketer mohammed siraj dsp mohammed siraj mohammad siraj mohammad siraj bowling mohammed siraj mohammed siraj dsp mohammed siraj news mohammed siraj rcb
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.