IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। विदर्भ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है। विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनके घुटने में दर्द है। यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं।
Read Also- Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, जानें कौन बना उपकप्तान
IND vs ENG 1st ODI: मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार वनडे में आमने-सामने हैं। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से अहम हैं। जो 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में खेली जाएगी। इंग्लिश टीम को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराकर मोमेंटम भारतीय टीम के पास हैं। टीम ने पिछले साल सिर्फ 3 वनडे खेले थे।




