IND vs ENG 1st ODI Score Live: भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 6 फरवरी से नागपुर में वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया लंबे वक्त के बाद वनडे सीरीज खेल रही है। T20I सीरीज में करारी शिकस्त झेलने के बाद इंग्लैंड के सामने वनडे सीरीज में पलटवार करने की चुनौती होगी। सीरीज के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। IND vs ENG 1st ODI Score Live




