IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट आज से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो गेंदबाजी चुनते।
IND vs ENG 3rd Test: दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किया है। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है। वहीं भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में वापस लाया है।
Read Also- भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से लॉर्ड्स में, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
Read Also- विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले – हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ लो, वक्त आ गया है…
IND vs ENG 3rd Test: सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक मोड़ ला सकता है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाली इस रोचक भिड़ंत पर टिकी हैं।




