Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से लॉर्ड्स में, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से लॉर्ड्स में, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 10, 2025 खेल No Comments3 Mins Read
    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से लॉर्ड्स में

    स्पोर्ट्स डेस्क।  भारत और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट आज से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

    भारत ने जहां दूसरा टेस्ट 336 रन से जीतकर जोरदार वापसी की थी, वहीं इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था। तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने बुधवार को अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ी खबर यह रही कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टेस्ट क्रिकेट में 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने फरवरी 2021 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था।

    Read Also-   विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले – हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ लो, वक्त आ गया है…

    भारत का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड
    भारत का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक 19 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। 12 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। बावजूद इसके, इंग्लैंड के अन्य मैदानों की तुलना में भारत को लॉर्ड्स में ही सबसे ज्यादा जीत मिली हैं।

    मैच डिटेल्स

    • मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट
    • तारीख: 10 से 14 जुलाई 2025
    • स्थान: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

    Read Also- 
    एशिया कप 2025 को लेकर आई बड़ी खबर, भारत-पाकिस्तान की टीमें लेंगी हिस्सा, सभी मुकाबले UAE में संभावित


    पिच रिपोर्ट
    लॉर्ड्स की पिच को पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में हालिया वर्षों में पिचों को बल्लेबाजों के अनुकूल भी बनाया गया है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के अनुसार पिच पर हल्की घास नजर आ रही है, जिससे पहले दिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना आसान होता जाएगा।

    अब तक लॉर्ड्स में खेले गए 148 टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 53 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 44 मुकाबले जीते हैं, जबकि 51 मैच ड्रॉ रहे हैं।

    मौसम का हाल

    • 10 और 11 जुलाई: धूप और हल्के बादल, तापमान 31 डिग्री तक
    • 12 से 14 जुलाई: आंशिक बादल और गर्मी बनी रहेगी, बारिश की संभावना बेहद कम

    Read Also- 
    ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम: टेस्ट में ओवर शुरू करने को 60 सेकंड की सीमा, 2 चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन


    संभावित टीमें
    भारत की संभावित प्लेइंग XI:  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर/नितीश रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

    इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    england v india 3rd test england vs india 3rd test india england 3rd test india vs england 3rd test india vs england 3rd test 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    रायपुर में 13 साल बाद होगा IPL का रोमांच, RCB खेलेगी दो मैच, IND-NZ T20 के फर्स्ट इनिंग के बाद फैंस की नो एंट्री   

    रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा टी-20 मैच, भारत और न्यूजीलैंड की टीम होंगे आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.