Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs NZ 2nd Test : दूसरे टेस्ट में चला सुंदर का जादू, 44 महीने की बाद टेस्ट में जबरदस्त वापसी, चटकाए 7 विकेट..

    IND vs NZ 2nd Test : दूसरे टेस्ट में चला सुंदर का जादू, 44 महीने की बाद टेस्ट में जबरदस्त वापसी, चटकाए 7 विकेट..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 24, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    IND vs NZ 2nd Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में वापसी की और सटीक गेंदबाजी करते हुए 79.1 ओवर में 259 के कुल स्कोर पर मेहमान टीम को समेट दिया। इस मैच में करीब 44 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने गेंद से कहर बरपाते हुए करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया।

    Read Also : Special Train: दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे

    बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था, तो उसमें वॉशिंगटन सुंदर का नाम कहीं नहीं था। इस बीच पहला टेस्ट हुआ, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कि दूसरा मैच पुणे में शुरू हो पाता, चयन समिति ने टीम में कुलदीप यादव की जगह सुंदर को शामिल कर लिया। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा का यह मास्टरप्लान सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में सफल नजर आ रहा है। पहली पारी में सुंदर ने अपने स्पैल के 23.1 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए, वहीं अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए है।
    इन 7 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
    कीवी टीम के शुरुआती तीन विकेट आर अश्विन ने चटकाए, जबकि इसके बाद के सातों विकेट सुंदर के खाते में गए। बेंगलुरु टेस्ट में प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे रचिन रविंद्र पुणे में फिर बड़ी पारी खेलने की फिराक में थे, लेकिन 65 रनों के स्कोर पर सुंदर ने उन्हें आउट किया और इस तरह से कीवी टीम के पतन की शुरुआत हुई। जिन 7 बल्लेबाजों को सुंदर ने आउट किया, उनमें रचिन, डेरेल मिचेल, टॉम ब्लंडल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी और एजाज पटेल के नाम शामिल हैं।

    Read Also : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय रायपुर दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : एम्स, NIT और IIT भिलाई के दीक्षांत समारोहों में शिरकत, पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय से करेंगी मुलाकात

    पहले टेस्ट में 8 विकेट से मिली थी शिकस्त
    गौरतलब है कि बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को मेहमान टीम के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने कीवियों को जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया था, जिसे मेहमान टीम ने रविवार को 2 विकेट खोकर हासिल किया। विल यंग 45 और रचिन रविंद्र 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 और इंडिया ने 46 रन बनाए थे। इस हार के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।

    Read Also : बस्तर में शिक्षकों की हड़ताल, स्कूलों में पढ़ाई ठप, वेतन विसंगति और क्रमोन्नति समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

    पुणे टेस्ट में वापसी का मौका
    पुणे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने तो अपना काम कर दिया। अब बल्लेबाजों से भी सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि अभी न्यूजीलैंड की टीम कुछ पीछे नजर आ रही है। ऐसे में पहली पारी में अगर भारत को बढ़त मिलती है, तो इस मैच में जीत दर्ज करना काफी आसान हो जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki taja khabar big news IND vs NZ 2nd Test : sports sports news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.