स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने एक बदलाव किया है, जोश फिलिप की जगह मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया गया है।
वहीं, भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इससे पहले, टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि उसने सिडनी वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
Read Also- रोहित शर्मा पहली बार बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।




