India vs England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस 1:00 बजे होगा। भारत ने पहले ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
Read Also- रोहित शर्मा ने दूसरे ODI में उतरते ही रचा इतिहास, कप्तान के रुप में किया यह बड़ा कारनामा
India vs England 3rd ODI: इस मैच का महत्व आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में भी है, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाली है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के परफेक्ट कॉम्बिनेशन की तलाश में होंगे। अहमदाबाद में भारत का आखिरी मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के रूप में था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था। यहां वनडे में भारत और इंग्लैंड का यह पहला आमना-सामना होगा। क्रिकेट प्रशंसकों को इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार है।
Read Also- IPL 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार ICC के इन नियमों का होगा पालन
India vs England 3rd ODI: पॉसिबल प्लेइंग XI भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी/अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद और मार्क वुड।




