नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध (India vs Pakistan Import Ban) लगा दिया है, जिसका मतलब है कि अब कोई भी चीज किसी भी तरह से पाकिस्तान से नहीं आएगी. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अब पाकिस्तान से पूरी तरह से आयात प्रतिबंध कर दिया गया है.
शादी के जश्न में हैवानियत! किशोरी से दरिंदगी करने वाले दो दोषियों को उम्रकैद की सजा
पहले डायरेक्ट ट्रेड बंद (Direct Export-Import Ban) किया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्ट इम्पोर्ट भी बंद (India Ban Direct Indirect Import) कर दिया गया है. यह पाकिस्तान पर गहरी चोट है. भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा.
वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. यह 2 मई की अधिसूचना में जानकारी दी गई है.
अगले आदेश तक आयात बंद
FTP के प्रावधान में कहा गया है कि पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात किए जा सकें या अनुमति प्राप्त हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे.




