Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    July 26, 2026

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
    • 30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पशु तस्करी में जब्त मवेशी आरोपियों को नहीं मिलेंगे वापस
    • बलौदाबाजार में कारोबारी के घर ED-IT का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतीय रेलवे ने बदला फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट और EQ कोटा का नियम, 14 जुलाई से होंगे नए बदलाव लागू

    भारतीय रेलवे ने बदला फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट और EQ कोटा का नियम, 14 जुलाई से होंगे नए बदलाव लागू

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 11, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    भारतीय रेलवे ने बदला फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट और EQ कोटा का नियम

    भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सीट आवंटन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट (पहला आरक्षण चार्ट) तैयार करने के समय में बदलाव किया है। साथ ही, आपातकालीन कोटा में टिकट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को भी संशोधित किया गया है।

    अब 8 घंटे पहले बनेगा पहला आरक्षण चार्ट
    रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे पहले यह चार्ट 4 घंटे पहले बनाया जाता था। यह नियम 14 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगा।

    Read Also-  अब जेल से उठेगी मसालों की खुशबू! कैदी चलाएंगे मसाला पीसने की मशीन, पूरे राज्य में पहुंचेगा स्वाद

    पहला रिजर्वेशन चार्ट वह सूची होती है, जिसमें यह तय होता है कि किस यात्री को कौन-सी सीट या कोच में स्थान मिला है। इसमें यात्रियों का नाम, उम्र, जेंडर, टिकट की स्थिति जैसी जानकारी होती है। चार्ट तैयार हो जाने के बाद ही यह तय हो पाता है कि किन यात्रियों को यात्रा की अनुमति मिली है और किसका टिकट रद्द होगा।

    EQ कोटा के लिए अब पहले से देना होगा आवेदन
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल ने आपातकालीन कोटा (EQ) में टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अब यात्रियों को EQ के लिए कम से कम 16 से 17 घंटे पहले, यानी ट्रेन छूटने के एक दिन पहले ही आवेदन देना होगा। इसका उद्देश्य समय पर निर्णय लेकर सीटों का न्यायसंगत आवंटन करना है।

    रेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि EQ कोटा में अब अचानक या अंतिम समय पर टिकट पाने की उम्मीद कम हो जाएगी, इसलिए संबंधित यात्रियों को समय पर आवेदन करना होगा।

    Read Also-  राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 121 पटवारियों का एक साथ हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

    क्यों जरूरी होता है पहला चार्ट?

    • यह तय करता है कि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सीट मिली या नहीं।
    • इससे यह भी पता चलता है कि कौन यात्री किस सीट पर यात्रा करेगा।
    • आपातकालीन, VIP और स्पेशल कोटा की मंजूरी इसी से पहले होती है।
    • इसके बाद बची सीटों पर ‘करंट बुकिंग’ की सुविधा शुरू होती है।

    दूसरा चार्ट कब और क्यों बनता है?

    • दूसरा आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से करीब 30 मिनट से 1 घंटे पहले तैयार किया जाता है।
    • इसमें अंतिम समय में कन्फर्म हुए टिकट और करंट बुकिंग से जुड़ी जानकारियाँ शामिल होती हैं।
    • यह अंतिम सूची होती है जिसे ट्रेन रवाना होने से पहले TTE को सौंपा जाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    indian railways new booking rules indian railways new rules indian railways new rules 2025 indian railways new tatkal rules new rules in indian railways
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.