Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    July 22, 2026

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, इस मामले में अमेरिका-यूरोप को छोड़ा पीछे…

    भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, इस मामले में अमेरिका-यूरोप को छोड़ा पीछे…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Indian Railways News
    Indian Railways News

    Indian Railways News: ट्रेनें सिर्फ पटरियों पर दौड़ने वाली गाड़ियां नहीं हैं बल्कि करोड़ों लोगों की जिंदगी और सपनों से जुड़ी होती हैं। आज भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। इस साल भारत ने 1,400 से ज्यादा इंजन बनाए हैं, जिससे अमेरिका और यूरोप को भी पीछे छोड़ दिया है। यह सिर्फ एक संख्या नहीं बल्कि “मेक इन इंडिया” की ताकत और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता एक बड़ा कदम है। अब भारतीय रेलवे और भी तेज, सुरक्षित और आधुनिक हो रही है, जिससे यात्राएं ज्यादा आरामदायक और खास बन जाएंगी।

    Read Also-  चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेमकुंड साहिब जाने वाले यहां करें आवेदन

    अमेरिका-यूरोप को पीछे छोड़ा
    Indian Railways News:  भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इस साल लोकोमोटिव निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि भारतीय रेलवे ने इस साल लगभग 1,400 लोकोमोटिव का प्रोडक्शन किया है, जो अमेरिका और यूरोप के कुल प्रोडक्शन से भी अधिक है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW), बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) और पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) में हासिल की गई है। इस रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन से रेलवे की क्षमता और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी हुई है।

    Read Also-    शशि थरूर को हुआ अपनी गलती का एहसासः मोदी सरकार की आलोचना करने पर दुख जताते हुए कह दी ये बात

    कोच और मालगाड़ियों के प्रोडक्शन में भी बड़ी वृद्धि
    Indian Railways News:  भारतीय रेलवे ने न केवल लोकोमोटिव बल्कि डिब्बों और मालगाड़ियों के निर्माण में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। पहले हर साल सिर्फ 400-500 कोच बनाए जाते थे लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 5,000-5,500 हो गई है। पिछले 10 सालों में रेलवे ने 41,000 से ज्यादा नए LHB कोच बनाए हैं। साथ ही मालगाड़ियों के लिए 2 लाख से ज्यादा नए डिब्बों जोड़े गए हैं, जिससे सामान ढोने की सुविधा और तेज हो गई है। यह बदलाव रेलवे को और आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    Read Also-  GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    रेलवे सुरक्षा पर बड़ा निवेश
    भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के मामले में भी कई बड़े सुधार किए हैं। रेलवे मंत्री ने बताया कि पुराने ICF कोचों को जल्द ही नए और ज्यादा सुरक्षित LHB कोचों में बदला जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सफर का अनुभव बेहतर होगा। रेलवे ने सुरक्षा पर खर्च बढ़ाकर ₹1.16 लाख करोड़ कर दिया है और कई नई टेक्नोलॉजी अपनाई हैं। इनमें लंबी रेल पटरी (लॉन्ग रेल्स), इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम, कोहरे में चलने के लिए खास उपकरण और ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली शामिल हैं। इन उपायों की वजह से रेलवे में हादसों की संख्या काफी कम हो गई है।

    Read Also-  होटल में मंचूरियन में मिला चूहा, पार्टी के लिए डिनर पर गई महिलाओं ने किया हंगामा

    रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस में नई टेक्नोलॉजी
    रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत और देखभाल के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल शुरू किया है। अब रेल-कम-रोड वाहन (RCR वाहन) की मदद से पटरियों की मरम्मत करना और आसान हो गया है। पिछले कुछ सालों में 50,000 किलोमीटर ट्रैक को नया किया गया है। पहले वेल्डिंग की खराबी के 3,700 मामले होते थे जो अब सिर्फ 250 रह गए हैं। इसी तरह रेल फ्रैक्चर की संख्या 2,500 से घटकर 240 हो गई है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक हो रहा है और देश के यातायात को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बना रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    indian railway indian railway news indian railways indian railways breaking news indian railways record
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.