Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेमकुंड साहिब जाने वाले यहां करें आवेदन

    चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेमकुंड साहिब जाने वाले यहां करें आवेदन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 20, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Chardham Yatra
    Chardham Yatra

    Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गुरुवार को शुरू हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के हिमालयी मंदिरों और हेमकुंड साहिब के सिख तीर्थस्थल पर जाने के इच्छुक भक्त अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी।

    रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ 2 मई को भक्तों के लिए खोला जाएगा, जबकि बद्रीनाथ 4 मई और चमोली जिले में हेमकुंड साहिब 25 मई को भक्तों के लिए खोला जाएगा।

    Read Also-    सावधान! अगर आपके पास भी है दो वोटर ID, तो फटाफट कर लें ये काम, EC ने उठाया बड़ा कदम

    कैसे करें आवेदन?

    ऑनलाइन आवेदन का तरीका

    • उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://traveltrade.uttarakhandtourism.gov.in/signup पर जाएं।
    • अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरकर साइन अप करें।
    • अगर आपने पहले भी चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर या पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।
    • लॉगइन करने के बाद चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन करें। इसके साथ ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
    • आप व्हाट्सएप के जरिए भी रिजस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको +91 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन कर आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
    • टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

    ऑफलाइन आवेदन का तरीका

    • हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्री रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आपको संबंधित ऑफिस में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    Read Also-    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    धर्माचार्य वेदपाठियों ने तय की तारीख
    Chardham Yatra: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद धर्माचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला था। इस परंपरागत पूजा अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस आयोजन में  केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और धर्माधिकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। केदारनाथ के गेट खुलने की तारीख का खुलासा 26 फरवरी को हुआ था।

    Read Also-     शशि थरूर को हुआ अपनी गलती का एहसासः मोदी सरकार की आलोचना करने पर दुख जताते हुए कह दी ये बात

    Chardham Yatra: द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट दो मई, शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न में सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।। केदारानाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों के खुलने की तिथि तय हो गयी थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    char dham yatra 2025 chardham yatra chardham yatra 2025 chardham yatra registration 2025 kedarnath yatra registration 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.