नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के कुछ समय बाद ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट (IXL) के लिए रवाना हुई थी।
धरसीवां में फिर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल
विमान में चालक दल सहित कुल 180 लोग सवार थे। लेह पहुंचने से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या का पता चलने पर पायलट ने एहतियात के तौर पर तुरंत निर्णय लिया और विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
टीचर बहू के खिलाफ महिला आयोग पहुंची सास, अफेयर का खुला राज, नौकरी से बर्खास्त
इंडिगो ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि इस घटना के दौरान कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की गई थी। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने समय पर सही कदम उठाया। हालांकि, तकनीकी खराबी की असल वजह के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की यात्रा को फिर से सुचारु बनाने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।




