रायपुर। धरसीवां थाना क्षेत्र के सांकरा इलाके में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह एक खड़े ट्रक से पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टीचर बहू के खिलाफ महिला आयोग पहुंची सास, अफेयर का खुला राज, नौकरी से बर्खास्त
मृतक की पहचान पिकअप में सवार हेल्पर के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर सिलतरा चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर मंत्री ने लगायी रोक : अस्पतालों में मीडिया बैन का आदेश हुआ निरस्त, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – “मीडिया का सम्मान सर्वोपरि
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख सका, जिससे सीधी टक्कर हो गई। हादसे की वजह से कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक मालिक की तलाश की जा रही है। बार-बार हो रहे हादसों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और वे ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं।




