International Yoga Day : राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दिया है. इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर तथा केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू को बिलासपुर मे आयोजित समारोह का चीफ गेस्ट बनाया गया है. इसी तरह कोरबा मे अरुण साव, दुर्ग मे विजय शर्मा, जांजगीर मे मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे. देखिये जिलेवार मुख्य अतिथियो की सूची, कौन मंत्री, सांसद, विधायक किस जिले के समारोह मे शामिल होंगे…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किए गए हैं।




