नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल की शुरुआत हो चुकी है। प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 10 अक्टूबर से जल्दी एक्सेस मिला, जबकि सामान्य ग्राहक 11 अक्टूबर से खरीदारी शुरू कर सकेंगे। इस सेल में स्मार्टफोन्स, होम अप्लायंसेज, टीवी और लैपटॉप पर आकर्षक डिस्काउंट उपलब्ध हैं। आइए जानें प्रमुख ऑफर्स की जानकारी।
iPhone पर भारी छूट
iPhone 16 सीरीज पर फोकस रहेगा। iPhone 16 डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित) में उपलब्ध होगा। iPhone 16 Pro 84,999 रुपये और iPhone 16 Pro Max 1,02,999 रुपये में मिलेगा। पुराने मॉडल iPhone 14 की कीमत 42,999 रुपये होगी। ये कीमतें बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद की हैं।
Samsung और Nothing फोन्स पर बंपर डील
Samsung Galaxy S24 38,999 रुपये, Galaxy A35 5G 17,999 रुपये, Galaxy S24 FE 29,999 रुपये और Galaxy F36 13,999 रुपये में उपलब्ध। Samsung Galaxy S25 68,999 रुपये (डिस्काउंट के बाद) मिलेगा।
Nothing Phone 3, जो जुलाई में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ, अब 39,999 रुपये में उपलब्ध है। Nothing Phone 3a Pro 24,999 रुपये में मिलेगा। Google Pixel 10 सीरीज पर भी छूट की उम्मीद है।
स्मार्ट टीवी और अन्य अप्लायंसेज पर ऑफर्स
स्मार्ट टीवी पर भी आकर्षक डील। 20,000 रुपये से कम में 43-इंच टीवी उपलब्ध। सितंबर में जीएसटी दर 28% से घटकर 18% हो गई, जिससे टीवी सस्ते हो गए। लैपटॉप, होम अप्लायंसेज पर भी 50% तक छूट।
सेल में एक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 10% डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प उपलब्ध। ग्राहक जल्दी खरीदारी करें, क्योंकि स्टॉक सीमित है।




