KHABARWAAD SPORTS DESK. IPL 2024 में आज एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच 2015 सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु को 71 रन से जीत मिली थी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट: टॉम कोहलर कैडमोर, नांद्रे बर्गर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट: स्वप्निल सिंह।




