Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IPL 2024 का आगाज आज… नए कप्तान के साथ CSK का भिडंत RCB से, धोनी-कोहली पर होगी सबकी नजरें…

    IPL 2024 का आगाज आज… नए कप्तान के साथ CSK का भिडंत RCB से, धोनी-कोहली पर होगी सबकी नजरें…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024 खेल No Comments3 Mins Read
    CSK vs RCB
    CSK vs RCB

    KHABARWAAD NATIONAL DESK. आईपीएल 2024 के 17 वें सीजन का आगाज आज शाम से होने वाला है, पहले मुकाबले में CSKऔर RCB की टीमें आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी।

    यानी की अब IPL के पहले मैच के साथ एक नए दौर का आगाज भी होगा, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की जगह कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में है।  यह ओपनिंग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 8.00 बजे से खेला जाएगा।

    बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी
    पांच बार की चैम्पियन और पिछली बार की विजेता चेन्नई टीम की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है।  दूसरी ओर आरसीबी पहली बार खिताब पर कब्जा करने के लिए अपनी ताकत झोंकेगी। सीएसके और आरसीबी की टीमें आईपीएल में अब तक 31 बार आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान चेन्नई नें 20 मुकाबले जीते, जबकि बंगलुरु ने 10 में जीत हासिल की वहीं  एक मैच बेनतीजा रहा।

    चेन्नई की कमान अब 42 साल के धोनी के हाथ से निकलकर युवा ऋतुराज गायकवाड़ के पास आ गई है। उधर, क्रिकेट की गजब की समझ रखने वाला धोनी का दिमाग पहले की तरह ही चुस्त है, लेकिन उम्र के साथ बतौर बल्लेबाज उनकी चपलता में कमी आई है।  ऐसे में युवाओं पर प्रदर्शन की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

    Would you call heads or tails, Faf? 🤭#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #CSKvRCB pic.twitter.com/6XiIApDhjp

    — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 21, 2024

    मैच में यह रहेंगे चेन्नई टीम की ताकत
    अंगूठे की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर डेवोन कॉन्वे की जगह न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने ली है. वहीं, मध्यक्रम में उनके हमवतन डेरिल मिचेल होंगे. अनुभवी अजिंक्य रहाणे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर मध्यक्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

    Read Also- IPL 2024 में छत्तीसगढ़ के ये 3 खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा

     

    चेन्नई की ताकत उसके हरफनमौला और स्पिनर हैं जो चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर कहर बरपा सकते हैं। रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनेर, मोईन अली, रचिन  रवींद्र, महीष तीक्ष्णा की गेंदबाजी यहां बेहद असरदार साबित होगी. सीएसके के पास दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज भी हैं।

    RCB 2008 से CSK को चेन्नई में नहीं हरा सकी
    श्रीलंका के मथीषा पथिराना बाहर हो गए हैं, उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. आरसीबी ने इस मैदान पर चेन्नई को 2008 से नहीं हराया है। दो महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर लौट रहे विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसी पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी. कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल भी टीम में हैं।

    The scenes we expected at the toss tomorrow, but we're getting them today. ❤#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #CSKvRCB @faf1307 @msdhoni pic.twitter.com/ZzZe3CoyVu

    — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 21, 2024

    तेज गेंदबाजों में उनके पास मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, आकाश दीप और रीसे टॉपली हैं. स्पिन गेंदबाजी में वानिंदु हसारंगा की कमी महसूस होगी, लेकिन मैक्सवेल के पास अनुभव है. कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा और मयंक डागर को मैच अभ्यास नहीं मिल सका है।

    टीमें इस प्रकार हैं –

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शाइक रशीद, मिचेल सेंटनेर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधू, प्रशांत सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र , शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्ताफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावेली।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडगे, मयंक डागर, विजय कुमार वैशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीसे टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    che vs rcb che vs rcb dream11 che vs rcb dream11 prediction che vs rcb dream11 team che vs rcb dream11 team prediction csk vs rcb csk vs rcb 2024 csk vs rcb dream11 csk vs rcb dream11 prediction csk vs rcb dream11 team csk vs rcb dream11 team prediction mi vs rcb rcb vs che dream11 rcb vs che dream11 prediction rcb vs csk rcb vs csk 2024 rcb vs csk comparison 2024 rcb vs csk dream11 rcb vs csk dream11 prediction rcb vs csk dream11 team rcb vs mi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.