IPL 2025 RCB vs GT: IPL 2025 का 14वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन दोनों टीमों का दो बार सामना हुआ था। दोनों में बेंगलुरु को जीत मिली थी। बेंगलुरु दो मैचों में दो जीत से 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, गुजरात दो मैच में एक जीत से 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
मैच डिटेल्स, 14वां मैच
RCB vs GT
स्टेडियम: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
टॉस: 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM
वेदर कंडीशन
IPL 2025 RCB vs GT: बेंगलुरु में 2 अप्रैल को हल्की धूप रहेगी और बादल छाए रहेंगे। बारिश की सिर्फ 3% आशंका है। इस दिन यहां का टेम्परेचर 20 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Read Also- IPL से पहले ICC ने जारी की खिलाड़ियों की रैंकिंग, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, शेरफन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा। IPL 2025 RCB vs GT




