KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें शासकीय कर्मचारियों के लिए साय सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए एक कमेटी के गठन का फैसला किया है। जो की शासकीय कर्मचारियों के मांगों पर विचार करने का काम करेगी।
बता दे की छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की मांग को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी ही सरकारी कर्मचारियों की मांग पर विचार करेगी। यह कमेटी अनियमित कर्मचारियों की मांग की भी समीक्षा करेगी।




