JOGESHWAR NAG
KHABARWAAD DANTEWADA. स्थानीय थाना परिसर बारसूर में आगामी होली को लेकर बारसूर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।बैठक बारसूर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में सहायक उप निरीक्षक जगदीश पाटीदार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी होलीकोत्सव में हमारे नगर में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों के शीशों तोड़ देते हैं या उड़दंग मचाते हैं, ऐसे ना हो हमारे नगर एक पर्यटक नगर के नाम से भी जाना जाता है, और किसी तरह की गलतियां ना करें,इस त्योहार को आपस में मिलकर शांति सद्भावना एवं भाई चारे के साथ मनाना चाहिए है।
Read Also- रुद्राक्ष बेचने वाले दंपति निकले नक्सलियों के सप्लायर, इतने किलो विस्फोटक सामाग्री जब्त…
इस अवसर पर जसवीर नेगी ने उपस्थित नगर पंचायत बारसूर प्रबुद्ध जन व्यापारियों एवं पत्रकार साथियों से चर्चा कर विचार -विमर्श किए एवं जरुरी निर्देश भी दिए, आगामी होली पर्व को लेकर शांति बरतने को कहा है । वहीं आगे उप निरीक्षक पाटीदार ने कुछ शरारती कर अन्य लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें कहीं भी किसी का कपड़े फाड़ना , नशीली पदार्थ चेहरे पर लगाने आदि परहेज करने के सुझाव दिया गया साथ ही कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का उलंघन न करने की भी समझाइश दिया गया। आचार संहिता लगने के साथ पूरे क्षेत्र में 144 लागू है,जिसका कड़ाई से पालन किया जाएगा जिस पर बारसूर उपनिरीक्षक द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।




