Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीस वर्षों के अनुभव के बावजूद शिक्षक को अयोग्य ठहराना अनुचित: हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग दिया ये निर्देश

    बीस वर्षों के अनुभव के बावजूद शिक्षक को अयोग्य ठहराना अनुचित: हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग दिया ये निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 17, 2025Updated:June 17, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    बीस वर्षों के अनुभव के बावजूद शिक्षक को अयोग्य ठहराना अनुचित
    बीस वर्षों के अनुभव के बावजूद शिक्षक को अयोग्य ठहराना अनुचित

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 20 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण कार्य कर रहे एक शिक्षक को प्रशिक्षित नहीं माने जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण निदेशक को आदेश की प्रति प्राप्त होने के 60 दिनों के भीतर निर्णय लेने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

    यह मामला रायगढ़ जिले के शासकीय हाईस्कूल भालूमार में पदस्थ व्याख्याता केशव प्रसाद पटेल से जुड़ा है। पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि वे पिछले दो दशकों से अधिक समय से लगातार शिक्षण कार्य कर रहे हैं और उनकी आयु 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें प्रशिक्षित शिक्षक का दर्जा नहीं दिया गया है।

    Read Also-  गजब का शाला उत्सव: नशे में धुत मिला हेडमास्टर, शिक्षक नदारद, स्कूल में ताला देख भड़के BEO

    याचिकाकर्ता ने कोर्ट को यह भी अवगत कराया कि उन्होंने पहले भी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि राज्य शासन के 22 नवंबर 1979 के परिपत्र के अनुसार, यदि कोई शिक्षक 20 वर्षों की सेवा पूरी कर चुका हो या उसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गई हो, तो उसे प्रशिक्षण से छूट दी जा सकती है और उसे सीधे प्रशिक्षित शिक्षक माना जा सकता है।

    याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि इसी प्रकार के एक मामले में 28 जून 2021 को एक अन्य शिक्षक के पक्ष में निर्णय दिया जा चुका है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा ने याचिका का निपटारा करते हुए शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मामले की गंभीरता को समझते हुए याचिकाकर्ता को प्रशिक्षित शिक्षक का दर्जा दिए जाने पर नियमानुसार निर्णय लें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur high court bilaspur high court news cg high court cg news chhattisgarh high court chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.