Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर महिला का शव टुकड़ों में पड़ा मिला। हालांकि, यह आत्महत्या है या फिर मर्डर को आत्महत्या बताने के लिए किसी ने ट्रैक पर शव लाकर फेंक दिया था अभी यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
Read Also- 11 साल से ड्यूटी से नदारद पटवारी बर्खास्त, लगातार गायब रहने वाले कर्मचारियों की बनेगी लिस्ट, जल्द होगी कार्रवाई…
Jagdalpur News: जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम करकापाल के नजदीक महिला का शव ट्रैक पर मिला था। लोगों ने इसकी जानकारी बोधघाट पुलिस को दी थी। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस अब आस-पास के गांवों में साथ जी नजदीकी थाना क्षेत्रों में महिला के बारे में पता लगाने जुट गई है फिलहाल अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।
Read Also- कलयुगी बेटे ने बाप को फावड़े से पीटा, मौत..
पहले भी आ चुके हैं मामले
Jagdalpur News: दरअसल, कुछ दिन पहले भी ट्रेन से कट कर एक महिला ने अपनी जान दी थी। वो ओडिशा की रहने वाली थी। पारिवारिक विवाद की वजह से किसी माध्यम से जगदलपुर आ गई थी और उसने सुसाइड कर लिया था। इसके अलावा इसी तरह के और कई मामले भी आ चुके हैं। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच जारी है।




