Kangana Ranaut is broken by the death of her grandmother: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत के घर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। दरअसल कंगना के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल 8 नवंबर की रात को अभिनेत्री कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया। उनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा थी। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से यह दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे उनकी नानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
Read Also- तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक से जुड़ी बड़ी खबर, तीसरी बार ऐसा करने जा रहा कपल
Kangana Ranaut is broken by the death of her grandmother: सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कंगना ने बताया कि उनके नानी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उनकी नानी अपने कमरे की साफ सफाई कर रहीं थीं। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इस वजह से वह कई दिनों से बिस्तर पर थीं। ये पल उनके लिए बेहद दर्दनाक था। कंगना ने बताया कि भले ही उनकी नानी 100 साल की थीं लेकिन वो हर काम खदु से करती थीं। वो हमारे लिए प्रेरणा थीं।
अपनी नानी से सबसे ज्यादा प्यार करतीं थीं कंगना
आपको बता दें कि कंगना रनौत अपनी नानी को सबसे ज्यादा प्यार करती थीं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नानी के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती थीं। इसके साथ ही कंगना ने नानी को लेकर कई खुलासे किए हैं कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की थी।
Read Also- कई मुश्किलों के बीच हुई Kanguva की शूटिंग, Surya के साथ अलग रोल में दिखेंगे Bobby Deol
कंगना ने नानी को लेकर लिखा भावुक पोस्ट
Kangana Ranaut is broken by the death of her grandmother: कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरी नानी कोई साधारण महिला नहीं थीं। उनके 5 बच्चे थे। मेरी नानी के यहां बहुत ही सीमित संसाधन थे। लेकिनल मेरी नानी ने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी। नानी ने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा हासिल करें।
नानी को अपने सभी बच्चों पर था गर्व
कंगना ने ये भी बताया कि उनकी नानी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्हाेंने हमेशा अपनी विवाहित बेटियों को भी काम करने की सलाह दी ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी रहें। यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उन दिनों एक दुर्लभ उपलब्धि थी। मेरी नानी को अपने सभी बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था। आज भले मेरी नानी नहीं रहीं, लेकिन वो हमेशा हमारे DNA और हमारी उपस्थिति में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।




