Kanker News Today: न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस गया। कल भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा था, जो रात में भाग निकला। सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया, जिसने एक वनकर्मी को घायल कर दिया। न्यायालय परिसर के भीतर दो दिनों से भालू ने डेरा डाल रखा है। भालू की मौजूदगी के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों में दहशत है।
Read Also- 14 नवंबर से शुरू हो रही है धान खरीदी, 25 लाख से ज्यादा किसानों से 3100 रुपये में धान खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार
Kanker News Today: दरअसल, जिला मुख्यालय कांकेर में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है। आये दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव रिहायसी इलाकों में पहुंच रहे हैं। भोजन-पानी की तलाश में भटकते यह जंगली जानवर लोगों पर हमले कर रहे हैं। जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया।
Read Also- रायपुर के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अगले दो महीनों में देश के तीन बड़े शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट
Kanker News Today: गनीमत रही कि अन्य मौजूद वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। दो दिनों से परिसर के भीतर मौजूद होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं, न्यायालय परिसर के ठीक सामने कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के दफ्तर है।




