Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » केदार गुप्ता बोले- ‘कांग्रेस के DNA में है काम को अटकाना, भटकाना और लटकाना’

    केदार गुप्ता बोले- ‘कांग्रेस के DNA में है काम को अटकाना, भटकाना और लटकाना’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 22, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई अटकाने वाली बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने भूपेश बघेल पर हमला बोला है। प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ा इंतजार कर लें, चिटफंड कंपनियों के नाम पर घोटाले की जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार पर मिथ्या आरोप लगाकर प्रलाप करते भूपेश बघेल की बेसब्री दरअसल उनके डर को सामने ला रही है।

    Read Also- भोजपुर स्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित

    भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगते हुए कहा कि किसी काम को अटकाना, भटकाना और लटकाना कांग्रेस के डीएनए में है। भाजपा तो जो कहती है, वह करती है और जो कहा है, वह करके दिखाया भी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की इसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से बघेल खौफजदा हैं और अनर्गल प्रलाप करके अपने बचाव की पतली गली तलाश रहे हैं। केदार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों को हर जगह चंदाखोरी, कमीशनखोरी ही नजर आती है। पर बघेल की ये तमाम कोशिशें नाकामयाब होगी।

    गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का सुशासन है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि अभी तो बघेल सरकार के कार्यकाल का कोयला फंड घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला समेत तमाम घोटालों की जांच हो रही है और अपराधी सींखचों के पीछे जा रहे हैं। बघेल यह बात गाँठ बांध लें कि नंबर तो सबका आएगा ही आएगा।

    Read Also- 19 लोंगों की मौत के गुनाहगारों को पुलिस ने पकड़ा, पिकअप ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

    प्रवक्ता केदार ने कहा कि अब चिटफंड कंपनियों का भी नंबर आने वाला है। भाजपा के सुशासन और कानून के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। भाजपा की सरकार पर लुटेरों की पार्टनर होने की झूठी तोहमत लगाकर बघेल अपने शासनकाल में हुई खुली लूट के कलंक को लाख जतन करके भी धो नहीं पाएंगे। जिन-जिन लोगों ने जनता की गाढ़ी कमाई और प्रदेश के सरकारी खजाने की लूट में अपने-अपने हाथ साफ करने का शर्मनाक कृत्य किया है, उन सबसे वसूली भी होगी और उन्हें अपने कृत्यों की सजा भी भोगनी होगी, फिर चाहे वह कोई भी हो।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news hindi news latest news mp news news news on accident on raipur railway station news18 raipur raipur breaking news raipur crime news raipur kidnapping news raipur news raipur railway station raipur stabbing news raipur top news raipur train accident news raipur train cancel news today news top news top news on accident on raipur railway station
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.