Khabarwaad National Desk: जेल से बाहर आकर केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. केजरीवाल दिल्ली में एक रोड शो करने जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल पहली बार पार्टी की एक बड़ी बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक कल आम आदमी पार्टी की एक बड़ी बैठक होने वाली है. बताया गया है कि दिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी बैठक बुलाई है. जिसमें दिल्ली के सभी विधायकों के साथ केजरीवाल साथ बैठक करेंगे. यह बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर कल सुबह होगी. तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद CM केजरीवाल की यह पहली बड़ी बैठक है.
Read Also: इस दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाला इकलौता फास्ट बॉलर
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी. जस्टिस संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा.
Read Also: पुलवामा में धारा 144 लागू, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा, महबूबा मुफ्ती का दावा




