रायपुर. राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कमल विहार इलाके से एक युवक के अपहरण की जानकारी सामने आ रही है। किडनैंपर ने युवक के परिवार से 25 लाख रुपए समेत लग्जरी गाड़ी की मांग की थी। किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में सफल रहा। युवक ने टिकरापारा थाना में लिखित शिकायत की है।
Read also: लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, चुनाव से ठीक 3 दिन पहले नक्सलियों ने लगाया बैनर पोस्टर, लिखी ये बात
जानकारी के मुताबिक अपहृत युवक की पहचान निखिल कोसले के रूप में हुई है, जो कि NLIT फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है. होम लोन करवाने के बहाने कुछ लोगों ने युवक को कमल विहार चौक ओवरब्रिज के नीचे बुलवाया। फिर उसे अगवा कर फरार हो गए. जैसे तैसे युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रहा। अपने पिता को पूरी अपबीती बताई. पीड़ित युवक ने इरफान खान, जुबेर, राजू, सुनील साहू, डागा और बिट्टू समेत परवेज नामक युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है.




