Khabarwaad Kabirdham: चोरी के शक में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक भैस की खोज में निकला था। जहां संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।
Read also: यूपीएससी का रिजल्ट घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम धरम सिंह धुर्वे पिता बारेलाल उम्र 37 वर्ष ग्राम राली जो कि तरेगॉव का निवासी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।




