Korba News: कोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई में हुई, जब अचानक आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरी। जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
Read Also- यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत, 25 लोग गंभीर रूप से घायल
Korba News: मिली जानकारी के अनुसार, बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा गांव से एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए परिवार कोसगई आया था। बकरा भात कार्यक्रम के दौरान जब आंधी-तूफान शुरू हुआ, तो परिवार के सदस्य एक पेड़ के नीचे शरण लेने जा रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने की घटना घटी।




