Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जमीनी विवाद ने ली दो जानें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में फैला तनाव

    जमीनी विवाद ने ली दो जानें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में फैला तनाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 31, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    जमीनी विवाद ने ली दो जानें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में फैला तनाव

    जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में गुरुवार रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

    घटना पाकरगांव के बैगापारा इलाके की है। मृतकों की पहचान चकरो यादव (52) और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी (30) के रूप में हुई है। दोनों ही खेती-किसानी से जुड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    सरकारी जमीन पर पुराना विवाद
    जानकारी के अनुसार, गिरोधर यादव के घर के पीछे की सरकारी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि गिरोधर यादव ने उक्त भूमि का पट्टा अपने नाम करा लिया था, जिसे लेकर दूसरे पक्ष ने अदालत में मामला दायर किया था।

    Read Also-  कोरबा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    हथियार लेकर पहुंचे 12 लोग, एक की मौके पर मौत
    गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दूसरे पक्ष के करीब 12 लोग हथियारों से लैस होकर गिरोधर यादव के घर पहुंचे और दरवाजे व खिड़कियां तोड़ने की कोशिश करने लगे। गिरोधर ने अपने बड़े भाई चकरो यादव को फोन कर मदद मांगी। जैसे ही चकरो मौके पर पहुंचे, उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    कीर्तन छोड़ पहुंचे ग्रामीण, फिर हुआ पलटवार
    घटना के समय गांव में पास ही यादव समाज का कीर्तन चल रहा था। जब ग्रामीणों को हमले की जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भागने लगे, लेकिन उनमें से एक युवक, नान्ही नागवंशी, ग्रामीणों के हाथ लग गया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने संभाली स्थिति, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    घटना की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    jashpur crime latest news jashpur crime news jashpur latest crime news jashpur news raipur crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप, रेल आवागमन बाधित; अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.