Latest Crime News in Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो सगे भाइयों को गोली मारने से सनसनी फैल गई। आधा दर्जन हथियाबंद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई है। गोलीबारी से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Read Also- प्राचीन संग्रहालय में चोरों ने की सेंधमारी, इस कीमती सामान पर किया हाथ साफ
Latest Crime News in Gwalior: दरअसल घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के बनवार पिछोर की है, जहां जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों को गोली मारी गई है। बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां चलाई है। बदमाश संजय गर्ग और दौलतचार्य पर गोली मारने का आरोप लगा है। गोलीबारी की वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।




