Latest News in Bastar: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आयोजित’ बस्तर ओलंपिक’ से कुछ खिलाडियों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खिलाड़ी दोपहर को खाना नहीं मिलने की वजह से प्रशासन पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह नाश्ते में पोहा खिलाने के बाद हमें दोपहर को खाना नहीं मिला और हमें खली पेट ही एडजस्ट करना पड़ा।
बस्तर ओलंपिक में शामिल होने आये आदिवासी खिलाडियों को दोपहर का खाना नहीं, शाम को दाल- चावल खाकर बोले – ‘एडजेस्ट कर लिया’ pic.twitter.com/s7KGef9B9H
— khabarwaad (@khabarwaad) November 21, 2024
Latest News in Bastar: वीडियो में खिलाड़ी आगे बता रहे हैं कि खेल में चीटिंग भी की जा रही है। उनके अनुसार कबड्डी में बहुत चीटिंग चल रही है। इसकी हम शिकायत करेंगे और खेल अधिकारी को हटाने की मांग करेंगे। वीडियो में आगे एक बच्चा से समझ आ रहा है कि खाना खाने के समय उनके गेम का अनाउंसमेंट हो गया, और उन्हें प्लेट छोड़कर अपने गेम में जाना पड़ा। फिर इतने में खिलाड़ी फिर कहते हैं कि उन्हें खाना नहीं मिला।
Read Also- स्थानीय भर्ती की मांग को लेकर सीएम साय से मिले विधायक विक्रम मंडावी, सौंपा ज्ञापन
Latest News in Bastar: जानकारी के मुताबिक, बस्तर वीडियो में प्रशासन पर आरोप लगाने वाला खिलाड़ी कोंटा ब्लॉक के तारलागुडा का रहने वाला है। बताया गया है कि कोंटा ब्लॉक से करीब 700 से अधिक खिलाड़ी सुकमा के मिनी स्टेडियम पहुंचे थे और ऐसा अगर सभी के साथ हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए




