Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बलरामपुर में ठंड से युवक की मौत, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड, मैनपाट में तापमान 3°C​​​​​​​, मैदानी इलाकों में भी पड़ने लगा पाला

    बलरामपुर में ठंड से युवक की मौत, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड, मैनपाट में तापमान 3°C​​​​​​​, मैदानी इलाकों में भी पड़ने लगा पाला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 12, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Latest News in CG Surguja
    Latest News in CG Surguja

    Latest News in CG Surguja: सरगुजा संभाग में उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के मैनपाट में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के मैनपाट, सामरीपाट में गुरूवार सुबह पाले की चादर बिछी दिखी। मैदानी इलाकों में भी ओंस की बूंदे जमने लगी हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.0 डिग्री पहुंच गया है। बलरामपुर में ठंड से युवक की मौत हो गई। वह रात को बिना गर्म कपड़ों के खुले में सो गया था।

    सरगुजा संभाग में नवंबर माह में रिकार्ड ठंड के बाद दिसंबर में मौसम साफ होते ही सर्द हवाओं का असर दिखने लगा है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार के बाद गुरूवार को न्यूनतम तापमान में और गिरवाट आई है। उत्तरी शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    Read Also-  सरकारी स्कूल में अश्लीलता का मामला, डीईओ ने गठित की जांच टीम

    बलरामपुर में ठंड से युवक की मौत
    Latest News in CG Surguja:  बलरामपुर जिले के चलगली में राजेंद्र पंडो (45) की ठंड लगने से मौत हो गई। बीती रात वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जहां उसने शराब पी ली थी। रात को घर वापस आने के दौरान वह सड़क किनारे सो गया। राजेंद्र पंडो ने सिर्फ बनियान व गमछा पहना हुआ था। रात में कड़ाके की ठंड में हाइपोथर्मिया का शिकार होने से उसकी मौत हो गई।

    मैदानी इलाकों में भी गिरा न्यूनतम तापमान
    सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी लगातार न्यूनतम तापमान गिरा है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री व बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरूवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

    Read Also-  CG Crime News: खेत में मिली 16 साल की नाबालिग लड़की की सड़ी-गली लाश, जमीन में गाड़कर ऊपर रोप दिया था धान

    पाट क्षेत्रों में पाले की चादर
    Latest News in CG Surguja:  सरगुजा के मैनपाट में बुधवार के बाद गुरूवार को भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। तेज हवाएं कम होने के बाद गुरूवार को मैनपाट में पाले की चादर बिछी दिखी। पत्तियों एवं घास में बर्फ जमी हुई थी। मैनपाट के साथ ही बलरामपुर जिले के सामरीपाट, जशपुर जिले के पंड्रापाट एवं कोरिया जिले के सोनहत में बुधवार सुबह पाले की चादर घास एवं पुआल में जमी दिखी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest news latest news in english surguja surguja latest news surguja news surguja news cg surguja news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.