Latest News in Chhattisgarh: हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड परिसीमन के खिलाफ लगी सभी याचिकाओं को निरस्त कर दिया गया है। जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है। निकाय चुनाव से पहले अब वार्ड परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है।
Latest News in Chhattisgarh: बता दें कि रायपुर सहित कई निकायों में वार्डों के परिसीमन को याचिकाकर्ताओं ने चुनौती दी थी। इन याचिकाओं को अब हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।




