Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आदिवासी युवती के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, अपहरण के बाद मुंबई में डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म

    आदिवासी युवती के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, अपहरण के बाद मुंबई में डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 12, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Latest News in Kondagaon
    Latest News in Kondagaon

    Latest News in Kondagaon: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पुलिस ने मुंबई के धारावी क्षेत्र में आदिवासी युवती का अपहरण कर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और प्राइवेट पार्ट जलाने के आरोपी युवक फिरोज को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा। पहले आरोपी का लोकेशन दिल्ली में दिखा, लेकिन बाद में उसकी सटीक लोकेशन सुल्तानपुर में पाई गई।

    आरोपी ने कबूला अपना गुनाह
    सोमवार देर शाम पुलिस फिरोज को लेकर कोंडागांव पहुंची और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

    Read Also-  धमतरी, कांकेर बॉर्डर से 3 KM दूर 35 हाथियों का दल, रात में अलाव जलाकर निगरानी कर रहे वनकर्मी और ग्रामीण.. देखें वीडियो

    युवती को अलग-अलग नंबरों से करता था फोन
    Latest News in Kondagaon:  माकड़ी थाना क्षेत्र की पीड़ित युवती ने बताया कि 2022-23 में उसे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया था। इसके बाद आरोपी फिरोज बार-बार अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करता रहा। एक दिन फिरोज कोंडागांव के अस्पताल पहुंचा और कांच की बोतल फोड़कर उसकी गर्दन पर रख दी, जिससे युवती डर गई। इसके बाद उसने युवती का अपहरण कर उसे मुंबई ले गया।

    मुंबई में बंधक बनाकर किया अत्याचार
    मुंबई पहुंचकर आरोपी ने युवती को धारावी की एक छोटी सी बस्ती में एक कमरे में कैद कर दिया, जहां खिड़की तक नहीं थी। आरोपी किसी कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वह जब भी काम पर जाता, तो युवती के हाथ-पांव कपड़े से बांधकर छोड़ता। आरोपी ने रोजाना उससे दुष्कर्म किया और उसे किसी से मदद मांगने का मौका नहीं दिया। डेढ़ साल तक लगातार यातनाएं झेलने के बाद, युवती ने हिम्मत जुटाई और एक दिन फैक्ट्री के मालिक की मदद से वहां से भाग निकली।

    Read Also-  मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने जनअदालत लगा ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली दहशत

    रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
    Latest News in Kondagaon:  कोंडागांव लौटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में अपनी आपबीती दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kondagaon kondagaon breaking news kondagaon latest news kondagaon news kondagaon news cg kondagaon news latest kondagaon news live kondagaon news today latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.