Latest News in Raipur: छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और औषधि विभाग ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने रायपुर के करीब तीस दवा दुकानों पर छापेमारी की, जिसमें एक व्यक्ति रंगे हाथों बिना डाक्टरी पर्ची के दवा बिक्री करते पकड़ा गया। विभाग की टीम ने इसके खिलाफ ड्रग एक्ट और अन्य कानूनी कार्रवाई की है।
Latest News in Raipur: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर जिले के खरोरा, माना, हीरापुर, बिरगांव, रायपुरा, संतोषी नगर, टिकरापारा, कबीरनगर, अवंतिविहार, शंकरनगर, लाभांडी, चंगोराभाठा और गुढियारी सहित अन्य इलाकों में स्थित मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की। टीम ने जांच के दौरान कई मेडिकल स्टोर्स से बिना दस्तावेज के नशीली दवाओं का स्टॉक बरामद किया और कुछ दुकानों को बिना डॉक्टरी पर्ची के दवा बेचते हुए पकड़ा।
Read Also- कवर्धा के पीजी कॉलेज में 28.32 लाख रुपये का गबन, लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज
Latest News in Raipur: जांच के बाद विभागीय टीम ने इन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं और संचालकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इसके अलावा, दोषी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।




