Lightning fell in Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है।
Read Also- विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांगेस का प्रदर्शन 21 अगस्त को…
Lightning fell in Jashpur: मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है। यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई। घटना में पति की मौके पर हुई मौत। वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।
Read Also- प्रदेश के सभी जिलों में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दिया ये संकेत
Lightning fell in Jashpur: दूसरी घटना एकम्बा गांव के बगल में स्थित छिछली गांव की है। जहां खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय युवक जगसाय की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माैत हाे गई है।




