Lightning struck in Korba: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और खेत में काम कर रहे थे।
Read Also- 18 सितंबर से हड़ताल करेंगे नगरीय निकायों के कर्मचारी
Lightning struck in Korba: जानकारी के अनुसार, फूल दास (30) और उसकी पत्नी किरण महंत और उसके पिता रामदास तीनों खेत में काम करने गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदला और काली घटा छाने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों खेत में ही गिर गए, जहां फूल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं किरण महंत और रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read Also- खूनी झड़प में तीन की मौत, DJ में डांस करने से रोकने पर उपजा विवाद
Lightning struck in Korba: आसपास कम कर रहे खेत में लोगों की नजर पड़ी जहां दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को पहले घर लेकर आए। यहां किरण और रामदास को नजदीकी चापा अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।




