Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक फैसले को बदलने जा रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल की सड़कों, पार्कों समेत तमाम विकास की जिम्मेदारियों के लिए बनाए गए राजधानी परियोजना प्रशासन को अगस्त 2021 में बदहाल सड़कों की समस्या के चलते बंद करने का निर्देश दिया थे। बाद में अप्रैल 2022 को CPA भंग कर दिया गया था और राजधानी भोपाल की सड़कों, इमारतों और पार्कों की जिम्मेदारी PWD और वन विभाग के पास चली गई थी।
Read Also- बेटे की फीस भरने गरीब पिता ने लिया कर्ज, पैसे नहीं चुकाने पर सूदखोर ने दी खौफनाक सजा
केंद्रीय मंत्री खट्टर से सीएम मोहन ने किया ये अनुरोध
Madhya Pradesh News: हालांकि मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने कार्यकाल में बंद की गई इस योजना को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए केंद्रीय आवास और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस संस्था को पुनर्जीवित करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। सीएम ने बताया कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन सड़कों, पार्कों और भवनों के निर्माण, विकास और रखरखाव के अलावा नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास के कार्य करने वाली संस्था रही है।
Read Also- मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी निरस्त, सरकार ने जारी किए निर्देश
‘केंद्रीय मंत्री ने हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया’
Madhya Pradesh News: सीएम यादव ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से CPA को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया ताकि भविष्य में यह एक बार फिर भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में राज्य शासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बंपर जीत के बाद बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए मोहन यादव को राज्य की बागडोर संभाली थी। सूबे का सीएम बनने के बाद से ही मोहन यादव अपने तेज-तर्रार फैसलों को लिए जाने जाते हैं।




