Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बेटे की फीस भरने गरीब पिता ने लिया कर्ज, पैसे नहीं चुकाने पर सूदखोर ने दी खौफनाक सजा

    बेटे की फीस भरने गरीब पिता ने लिया कर्ज, पैसे नहीं चुकाने पर सूदखोर ने दी खौफनाक सजा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 1, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Crime News in Gwalior
    Crime News in Gwalior

    Crime News in Gwalior:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उधारी की रकम चुकाने में देरी होने पर सूदखोर ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। वारदात दस दिन पहले की है। तब से गंभीर रूप से जख्मी युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही उसका शव ग्वालियर पहुंचा, आक्रोशित लोगों ने हनुमान तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

    Crime News in Gwalior:   इस मामले में पुलिस पहले ही सूदखोर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजी गंज स्थित नागदेव की गली में रहने वाला भीमा उर्फ दीपक सविता एक सैलून में नौकरी करता था। कुछ समय पहले बेटे की फीस भरने के लिए उसने ऋषभ तोमर नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी चुकाने के लिए वह अब तक पैसों की व्यवस्था नहीं कर पाया था और सूदखोर ऋषभ लगातार तगादा कर रहा था।

    Read Also-  मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी निरस्त, सरकार ने जारी किए निर्देश

    ग्वालियर से किया गया था दिल्ली के लिए रैफर
    Crime News in Gwalior:   बीते 20 अगस्त को भी ऋषभ ने तगादा के लिए ही जीवाजी गंज के कार्तिकेय मंदिर के पास बुलाया। जहां आरोपी अपने दोस्त पीयूष लोधी के साथ मौके पर पहुंचा और फायरिंग करने के बाद दीपक को लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस वारदात में दीपक बुरी तरह से जख्मी हो गया और जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालांकि उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।

    Read Also-  चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गई महिला, लोग बोले- ये तो चमत्कार है…

    दीपक पर ही थी घर चलाने की जिम्मेदारी
    तब से दीपक का इलाज दिल्ली में चल रहा था। दीपक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई बीमार रहता है, इसलिए घर चलाने की जिम्मेदारी दीपक पर ही थी। दीपक को भी एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक दीपक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पहले ही दोनों आरोपियों ऋषभ तोमर और पीयूष लोधी को अरेस्ट कर हत्या के प्रयास के मामले में जेल भेज दिया गया था। अब चूंकि दीपक की मौत हो गई है, इसलिए इस मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।

    Read Also-  मध्यप्रदेश के युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, होगी सीधी भर्ती

    परिजनों ने सड़क पर बैठकर लगाया जाम
    उधर, शनिवार की देर शाम दीपक का शव दिल्ली से ग्वालियर लाया गया। शव आते ही बड़ी संख्या में दीपक के परिजन, रिश्तेदार एवं अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोग इस कदर आक्रोशित थे कि शव को हनुमान तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने 5 सूत्रीय मांग रखी। इसमें मृतक के परिजन को 50 लाख का मुआवजा, घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को फांसी की सजा और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और डॉक्टर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है। हालांकि पुलिस ने थोड़ी देर में लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gwalior crime gwalior crime latest news gwalior crime news gwalior crime news today gwalior in hindi news gwalior news gwalior news in hindi gwalior news mp
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.