Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस ने कार में घूमकर सट्टा संचालित करने वाले दो भाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूछताछ कर अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। उनके पास से सट्टा खेलने वालों के नाम भी मिले हैं। आरोपित किस-किस पैलन में पैसे का लेन-देन करते थे उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से सट्टा संचालित कर रहे दो सगे भाइयों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्ग निवासी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार जब्त की गई है। यामंत संयुक्त अरब अमीरात में रहता था। अभी वापस आया है। वह महादेव सट्टा एप में वाट्सएप के जरिए पैसा डिपाजिट करता था।
महादेव सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित यामंत चंद्राकर महोदव सट्टा एप में डिपाजिट और विड्राल का काम देखता था। उसने यूनाइटेड अरब अमीरात में रहना बताया। अभी वर्तमान में वह यहीं से काम देख रहा था।
Read Also- CM विष्णु देव साय करेंगे भोरमदेव में कावड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा, कवर्धा में बूढ़ा महादेव में करेंगे दर्शन व अभिषेक
दुबई के लोगों से जुड़े आरोपित
Mahadev Satta App: यामंत महादेव सट्टा एप में एकाउंटेंट का काम करना बताया। मोबाइल के माध्यम से महादेव सट्टा एप के खिलाडि़यों से वाट्सएप के जरिए पैसे का लेन-देन का काम करता है।
महादेव सट्टा एप के खिलाड़ी उसे जडडू के नाम से जानते हैं। जडडू नाम से जो सिम नंबर है वह यूनाइटेड अरब अमीरात का है। उसी नंबर से दुबई में बातचीत करता है।
एक दिन पहले ही हिसाब किताब को लेकर दुबई में बैठे शुभम सिंह बात हुई है। शुभम महादेव सट्टा एप के भारत में विभिन्न राज्य में संचालित होने वाला ब्रांच जो रोहतक, उत्तरप्रदेश, पुणे, महाराष्ट्र, दिल्ली, दुर्ग, भिलाई और रायपुर में संचालित कर रहा है।
Read Also- वॉटरफाल में डूबने से डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की मौत, 16 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला शव
खाते को पास करता है आरोपित
Mahadev Satta App: आरोपित ओमप्रकाश चंद्राकर महादेव सट्टा एप के वाट्सएप ग्रुप बैंक डिटेल में जुड़ा हुआ है। इसमें खाता आने पर उस खाता को पास करने का काम देखता था। इसके लिए ट्रांसफर ग्रुप बना हुआ है, जिसमें खाता नंबर भेजने पर पैसा जमा हो जाता है।
तलाशी लेने पर आरोपित यामंत चंद्राकर के पास एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, थार कार और यूनाटेड अरब अमीरात का बना आइकार्ड जब्त किया गया। वहीं ओमप्रकाश चंद्राकर के पास दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।




